27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मवेशी को बचाने के चक्कर में कार ने बाइक को रौंदा, किशोर की उखड़ गई सांसें

-दोनों को पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया, इलाज के दौरान राज निषाद की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 1 Jul 2018, 9:02 PM IST

मवेशी को बचाने के चक्कर में कार ने बाइक को रौंदा, किशोर की उखड़ गई सांसें

मवेशी को बचाने के चक्कर में कार ने बाइक को रौंदा, किशोर की उखड़ गई सांसें

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैतमा के पास हुए खूनी हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वह घर के लिए चूना खरीदकर बाइक से लौट रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रही कार ने किशोर को रौंद दिया। पुलिस ने बताया कि चैतमा निवासी राज निषाद अपने साथी अमित पटेल के संग चूना लेने चैतमा बस स्टैंड मोटरसाइकिल से गया था, दोनों घर लौट रहे थे। बस स्टैंड के पास ही विपरीत दिशा से आ रही सेंट्रो कार सीजी 12 एएम- 5677 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। राज निषाद सड़क पर गिर पड़ा और उस पर कार चढ़ गई। अमित दूर फेंका गया। दोनों को पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान राज निषाद की मौत हो गई। अमित की जान बाल-बाल बची। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Read More : ट्रक की ठोकर से स्वीफ्ट कार के परखच्चे उड़े, कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत
बताया जाता है कि राज के दादा की हाल ही मौत हुई थी। सोमवार को उनका दशगात्र था। राज निषाद घर की पोताई के लिए चूना लेने चौतमा बाजार आया था। यहां से दोनों घर लौट रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा से आ रही कार के सामने एक मवेशी आ गया। इसे बचाने की कोशिश में कार चालक ने स्टीयङ्क्षरग दूसरी तरफ मोड़ दी।

कार बेकाबू होकर बाइक से टकरा गई। मृतक राज निषाद की उम्र लगभग 17 साल थी। अमित की उम्र भी राज के बराबर है। पुलिस ने चैतमा थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक भी अपनी मां की दशगात्र में शामिल होने बांगो जा रहा था। कार में परिवार के अन्य सदस्य भी थे। घटना के बाद चालक फरार हो गया। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी सवारी से बांगों की ओर रवाना हुए।