
CG News: टमाटर के दाम से मिली राहत, अब रुलाने लगी प्याज
कोरबा। CG News: टमाटर के बाद अब प्याज के दाम लोगों को रुलाने लगे हैं। महिलाओं के किचन का बजट बिगड़ने लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाजार में टमाटर की कीमत अब 70 रुपए प्रतिकिलो ग्राम हो गई है। जबकि सप्ताह भर पहले इसकी कीमत 25 से 30 रुपए थी।
शनिवार को मुड़ापार बाजार व शहरी क्षेत्र के अन्य बाजारों में प्याज 70 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिकी। इसी के साथ सब्जियों का स्वाद फीका पड़ने लगा है। लोग प्याज की खरीदी करने से बच रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पहले तक प्याज के दाब 25 से 30 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी। प्याज के दाम अचानक से दोगुने हो गए हैं। सब्जी विक्रेता ने बताया कि प्याज के दाम बढ़ने के प्याज के दाम बढ़ने के बाद से लोगों ने खरीदी कम कर दी है। पहले जो ग्राहक एक किलोग्राम लेकर जाते थे। वे अब आधा किलोग्राम या उससे भी कम ले रहे हैं।
ढाई माह पहले टमाटर के दाम ने लोगाें को खूब परेशान किया था। बाजार में टमाटर 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी। कई लोगाें ने टमाटर लेने से बच रहे थे। हालांकि टमाटर के नए फसल आने के बाद दाम कम हो गई है। इससे लोगों को थोड़ी राहत है। महंगाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक तरफ महिलाओं के किचन का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं भोजन की थाली से सब्जियों का स्वाद भी फीका लगने लगा है। होटल, रेस्टोेरेंट से लेकर ठेले गुमटियों में भी नाश्ते दाम बढ़ गए हैं।
मजदूर वर्ग के आय के स्रोत सीमित, बढ़ी परेशानी
महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन मजदूर वर्ग के लोगों के लिए आय के स्रोत सीमित है। इस कारण 10 से 15 हजार रुपए में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इस कारण इस महंगाई में परिवार का पालन-पोषण में काफी परेशानियां आ रही है। इसे लेकर परिवार की दिक्कतें बढ़ गई है। सब्जियों के साथ-साथ फलों के रेट भी तेजी से बढ़ रहे हैं। केला 80 रुपए दर्जन, सेव 150 रुपए किलो, अनार 180 रुपए किलो, मोसंबी 100 रुपए किलो के दर से बिक रहे हैं।
Published on:
29 Oct 2023 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
