26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोसाइटी संचालक ने गरीबों के हिस्से में मारी डंडी, पुलिस को मिली सूचना चार लोगों को किया गिरफ्तार

सरकारी आनाज की कालाबाजारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:16 PM IST

सरकारी आनाज की कालाबाजारी

सरकारी आनाज की कालाबाजारी

कोरबा. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से गरीबों के हिस्से के चावल की अफरा-तफरी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सोसाइटी का संचालक, खरीदार और चावल ले जाने वाली गाड़ी का ड्राइवर शामिल है।
डीएसपी साधना सिंह ने बताया कि सरकारी आनाज की कालाबाजारी के आरोप में विजय अग्रवाल, भागीरथ जायसवाल, विजय जायसवाल और संजय यादव को गिरफ्तार किया गया है।

विजय अग्रवाल साडा कॉलोनी स्थित पीडीएस दुकान का संचालक है। भागीरथ चावल खरीदकर ले जा रहा था। संजय गाड़ी का ड्राइवर और विजय जायसवाल खलासी है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा तीन व सात के तहत केस दर्ज किया गया है।

Read more : ड्राइवर और ठेका कर्मचारियों ने घेरा सब एरिया का दफ्तर, जम कर की नारेबाजी


डीएसपी साधना ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने एनटीपीसी गेट के पास सफेद रंग की पिकअप सीजी 12 एस 3959 को रोककर छानबीन की गई। गाड़ी पर प्लास्टि की 10 बोरी चावल मिली। पुलिस ने ड्राइवर संजय ने पूछताछ की। उसने साडा कॉलोनी स्थित पीडीएस दुकान से 10 बोरी (पांच क्ंिवटल) चावल पिकअप पर लोड करना बताया। यह भी बताया कि चावल भागीरथ जायवाल ने खरीदा है।

भागीरथ भी पिकअप पर बैठा था। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस गाड़ी को लेकर थाना पहुंची। भागीरथ से पूछताछ की गई। उसने साडा कॉलोनी में पीडीएस दुकान चलाने वाले विजय अग्रवाल से चावल खरीदना बताया। पुलिस ने विजय को भी पकड़ लिया। जब्त किए गए चावल की कीमत 10, हजार रुपए है। विजय ने दो हजार रुपए प्रति क्ंिवटल की दर से भागीरथ को चावला बेचना बताया है। संचालक विजय साडा कॉलोनी में रहता है। ड्राइवर संजय नील गिरी बस्ती दर्री का निवासी है। जब्त चावल और पिकअप दर्री थाना में खड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइसेंस निलंबित करेगा खाद्य विभाग
आनाज की अफरा तफरी उजागर होने के बाद खाद्य विभाग भी हरकत में आया है। दुकान के लाइसेंस को सस्पेंड करने की बात कही है। साथ ही अपनेस्तर पर छानबीन भी करने की जानकारी दी है।


दो दुकान चलाता है विजय
बताया जाता है कि विजय अग्रवाल पीडीएस की दो दुकान संचालित है। एक साडा कॉलोनी में दूसरी दर्री बस्ती में। खाद्य विभाग की टीम पहले भी विजय के दुकान की जांच की थी। लेकिन पकड़ में नही आया था।