व्यवसायी राजेंद्र बंसल अपनी गोदाम में भारी मात्रा में पटाखा डंप किया था। व्यवसायी से पटाखे के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने सारे पटाखे को जब्त कर धर्मकांटा में तौल कराया तब पता चला कि पटाखा ११ क्ंिवटल ५० किलो है। जिसकी बाजारू कीमत ४ लाख ५० हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र बंसल पिता रतन लाल (५०) के खिलाफ धारा ९ ख विस्फोटक अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है।