2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड में राहत! नगर निगम लगाएगा इलेक्ट्रिक अलाव, धुआं और लकड़ी की समस्या हुई खत्म…

CG Weather News: कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में इलेक्ट्रिक अलाव लगाने की योजना बनाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड में राहत! नगर निगम लगाएगा इलेक्ट्रिक अलाव, धुआं और लकड़ी की समस्या हुई खत्म...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड में राहत! नगर निगम लगाएगा इलेक्ट्रिक अलाव, धुआं और लकड़ी की समस्या हुई खत्म...(photo-patrika)

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में इलेक्ट्रिक अलाव लगाने की योजना बनाई है। इससे शाम और रात की पाली में काम करने वाले श्रमिकों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

नगर निगम की ओर से बताया गया कि हर साल सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है, लेकिन लकड़ी की नियमित आपूर्ति में कठिनाई और धुएं के फैलाव की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

CG Weather News: नगर निगम का बड़ा कदम

इस साल, निगम प्रशासन ने स्थाई इलेक्ट्रिक अलाव लगाकर इन समस्याओं का समाधान किया है। शहर में लगभग 10-12 स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें सीएसईबी, टीपी नगर, कोसाबाड़ी, मानिकपुरी और पुराना बस स्टैंड जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। पारंपरिक लकड़ी के अलाव में धुआं और राख फैलने की समस्या रहती थी, जबकि इलेक्ट्रिक अलाव से यह अव्यवस्था नहीं होगी।

आपको बता दें की कि प्रतिदिन एक जगह पर लगभग 100-150 रुपये की लकड़ी की खपत होती थी। अब बिजली की खपत बढ़ेगी, लेकिन लोगों को लकड़ी जलाने में होने वाली परेशानी और धुएं से राहत मिलेगी। हाड़ कंपाने वाली रात में स्थाई अलाव से काम करने वालों और घर लौटने वालों को गर्मी और सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थलों का ही उपयोग करें और अलाव के आसपास सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Story Loader