चेंजमेकर बनते समय युवा साथियों ने समाज के उन युवाओं से आगे बढ़कर राजनीति में आने के लिए कहा जो समाज सेवा की भावना से राजनीति में अपने कदम रखना चाहते हैं। रविवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में सभी सदस्यों ने चेंजमेकर के लिए नामांकित सदस्यों की उपलब्धियां, विधानसभा क्षेत्र में उनकी प्राथमिकताएं और उनकी शैक्षिक योग्यता सहित विभिन्न प्रकार के बिन्दुओं का अवलोकन किया। सदस्यों ने नामांकितों की उपलब्धियों को देखते हुए अपना फैसला सुनाया।