
सुराकछार रेल साइडिंग से 600 बोरी चोरी का कोयला जब्त, क्या कहते हैं एसईसीएल अफसर, पढि़ए खबर...
कोरबा. एसईसीएल की सुराकछार रेल साइडिंग से करीब ६०० बोरी कोयला जब्त किया गया है। चोर गिरोह कोल साइडिंग से कोयले की चोरी कर बोरियों में भरकर रेलवे लाइन के किनारे रखा था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात एसईसीएल की टीम ने सुरकछार कोल साइडिंग में छापामारी की। रेल लाइन के किनारे झाडिय़ों में बोरी भरकर कोयले की बोरियां रखी गई थी। एसईसीएल की टीम ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने कोयले को जब्त कर लिया है। रेलवे साइडिंग के किनारे झाडिय़ों में करीब ६०० बोरी कोयला है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों का गिरोह रात में कुछ लोगों को लालच देकर एसईसीएल की सुराकछार साइडिंग से कोयले की चोरी बोरियों में कराता है। इसे रात में साइकिल पर उठाकर साइडिंग से दूर झाडिय़ों में छिपाकर रखा जाता है।
रात में ट्रक या ट्रेलर पर कोयले की बोरियों को लोड किया था। यहां से बाजार में खपा दिया जाता है। सुरक्षा से जुड़े एसईसीएल के अफसरों का भी मानना है कि सुराकछार साइडिंग से प्रतिदिन दो से तीन लाख रुपए की कोयला चोरी होती है। इससे कोल कंपनी के साथ एसईसीएल को भी नुकसान होता है। छापामार कार्रवाई के दौरान सुराकछार के सब एरिया मैनेजर दिव्य जीवन, सुरक्षा अधिकारी व गार्ड उपस्थित थे।
Published on:
23 Nov 2018 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
