मामले का संदिग्ध घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस पतासाजी कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया है कि घर से मंगलसूत्र, पायल और दो हजार नगदी सहित अन्य सामान की चोरी हुई है।
--------------
घर के बाहर से बाइक की चोरी
कोरबा. चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। घटना आर्दश नगर कुसमुंडा की है। एसईसीएल के आवास बी- 351 में रहने वाले आरएन बोस शनिवार सुबह ड्यूटी जाने की तैयारी में थे। उन्होंने घर के भीतर से बाइक को निकालकर बाहर खड़ी कर दिया। नास्ता करने घर में गए। लौटे तो बाइक घर के बाहर नहीं थी।