25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live- फिर वही फोकट की लूट : डीजल से भरे टैंकर के पलटते ही बाल्टी लेकर दौड़े लोग किसी ने भी हाथ से जाने नहीं दिया मौका

टैंकर से डीजल बहता देख लोगों की बाछें खिल उठीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jul 2018, 12:31 PM IST

टैंकर से डीजल बहता देख लोगों की बाछें खिल उठीं

टैंकर से डीजल बहता देख लोगों की बाछें खिल उठीं

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डीजल से भरी टैंकर पलट गई। बस फिर क्या था टैंकर से डीजल बहता देख लोगों की बाछें खिल उठीं। कोई बोतल लेकर दौड़ रहा था, तो किसी ने हाथ में बड़ी बाल्टी ले रखी थी। सभी का लक्ष्य था कि इस फोकट की लूट से जितना ज्यादा हो सके उतना डीजल लूट लिया जाए। जाने ऐसा सुनहरा मौका फिर कब मिले।


शुक्रवार की शाम इंडियन ऑयल के गोपालपुर डिपो से डीजल लेकर अंबिकापुर की ओर जा रही टैंकर बेकाबू होकर ग्राम बरउद गुरसियां के निकट पलट गई। टैंकर से डीजल जमीन पर गिरने लगा। डीजल भरे टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। नजार कुछ ऐसा था जैसे कि सड़क मेला लग गया है। स्थानीय निवासियों के साथ ही सड़क से उस वक्त वहां से गुजरने वाले राहगीर भी मौके पर रूक गए और बोतल में डीजल भर लेने के मौके तलाशने लगे।

ट्रक चालकों ने भर लिया जेरिकेन
राजमार्ग से गुजर रहे ट्रक चालक भी गाड़ी रोक कर डीजल जेरिकेन में डीजल भरने लगे। जिससे काफी दूर तक लंबा जाम लगा था। सभी जेरिकेन में डीजल भरने के लिए कतार में खड़े हो गए।

Read more : #भोजन पकाते समय ब्लास्ट हो गया सिलेंडर.... फिर हुआ ये, बाल-बाल बचे दंपत्ति

पुलिस भी नहीं रोक सकी डीजल की लूट
टैंकर पलटते ही आसपास के कई लोगों ने बाल्टी तक में डीजल भर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। लेकिन व डीजल लूटने में लगे लोगों को रोक नहीं सके। पुलिस लोगों को रोकती रही लेकिन लोग कहां मानने वाले थे। सभी जी भर का टैंकर से बहते डीजल को बटोरा। पुलिस द्वारा डीजल ले रहे लोगों को रोकरने के सारे प्रयास जब नाकाम होने लगे तो इस दौरान एक सिपाही को भी जेरीकेन में डीजल भरते हुए देखा गया।