25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#रेल सुविधाओं के लिए भाजपा सांसद के नतृत्व में कांग्रेसी विधायक सहित प्रतिनिधियों ने दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात

शुरुआत करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 25 Jul 2018, 11:17 AM IST

शुरुआत करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा

शुरुआत करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा

कोरबा. कोरबा से रायपुर तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने सहित अन्य सुविधाओं के लिए अब गंभीर प्रयास शुरू हो गए हैं। एक्सप्रेस ट्रेन चलाने व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मंगलवार को कोरबा विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने कोरबा सांसद डॉ बंशीलाल के नेतृत्व में केंद्रीय रेलवे एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से दिल्ली स्थित उनके दफ्तर में सौजन्य भेंट की।

उन्हें कोरबा में व्याप्त रेलवे समस्याओं, रेलवे के विस्तार व साथ ही कोरबा से रायपुर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की शुरु करने की अपनी मांग रखी।

Read more : वह कौन सी है बीमारी जिससे हफ्ते भर के भीतर पिता-पुत्र की हो गई मौत, विभाग के डॉक्टर भी हैं सकते में


चर्चा के समय कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, कोरबा विकास समिति के सदस्य श्रीकांत बुधिया और एमडी मखीजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने रेलमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने में अगर ट्रेक में कोई दिक्कत है तो कोरबा से सुबह 6.20 व आठ बजे रवाना होने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनों में किसी एक को राजधानी तक एक्सप्रेस के रूप में चलाने का प्रस्ताव दिया है।

Read more : वह कौन सी है बीमारी जिससे हफ्ते भर के भीतर पिता-पुत्र की हो गई मौत, विभाग के डॉक्टर भी हैं सकते में

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कोरबा विकास समिति की मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए इस संबंध में जल्द ही उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। डॉ महतो ने इसके पूर्व में भी कोरबा रेलवे के विकास के लिए नगर विकास समिति कोरबा की बिलासपुर रेलवे जीएम से भेंट कराई थी।


रेलवे राज्यमंत्री से भी की चर्चा
कोरबा विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सिन्हा से कोरबा में व्याप्त रेल समस्याओं, रेलवे के विस्तार के साथ ही कोरबा से रायपुर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा कर अपनी मांग रखी।

जिस पर केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री सिन्हा ने समिति की मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए इस संबंध में अविलंब समुचित कार्रवाई करते हुए सुविधा दिलाने की बात कही।