10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरवाजे को लॉक कर परिवार गया था बाहर, चोरों ने नकदी समेत इतने लाख का जेवरात किया पार

- सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की

2 min read
Google source verification
दरवाजे को लॉक कर परिवार गया था बाहर, चोरों ने नकदी समेत इतने लाख का जेवरात किया पार

दरवाजे को लॉक कर परिवार गया था बाहर, चोरों ने नकदी समेत इतने लाख का जेवरात किया पार

कोरबा. सलिहाभाठा में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवरात की चोरी कर ली। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सलिहाभाठा में राजू महतो की मकान है। १७ अक्टूबर को महतो परिवार पारिवारिक कार्य से बाहर गया हुआ था। इस बीच चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया। भीतर घुसकर नगदी और जेवरात की चोरी कर ली। राजू घर पहुंचा। घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था। उसे चोरी की आशंका हुआ। अंदर पहुंचा तो कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उसे चोरी का पता चला।

राजू ने घटना से आसपास के लोगों को अवगत कराया। पुलिस को चोरी की सूचना दी। राजू ने पुलिस को बताया है कि चोर 20 हजार रुपए नगदी, एक किलो चांदी और सोने की झुमका सहित अन्य सामान ले गए हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरी १७ से २५ अक्टूबर के बीच की बताई जा रही है।
Read More : चौथिया बारात से लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 12 ग्रामीण घायल

डॉग स्कवायड की मदद
चोरों की पतासाजी के लिए पुलिस ने घटना स्थल पर डॉग स्कवाडय को बुलाया। थोड़ी दूर जाने के बाद डॉग भटक गया। पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है।

सीतामणी की दुकान से सात हजार की चोरी
चोरों ने सीतामणी की एक दुकान में धावा बोलकर करीब सात हजार रुपए के सामान की चोरी कर ली। इसमें पान मसाला और गुटखा शामिल है। पुलिस ने बताया कि सीतामणी मेन रोड में हटरी के पास किशोर अग्रवाल की दुकान है। किशोर रिश्तेदारों के घर खरसिया गया था। इसबीच चोरों ने दुकान में धावा बोला। पान मसाला, सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।