
कोरबा . स्कॉच, 100 पाईपर जैसी महंगी अंग्रेजी ब्राण्ड वाली शराब जिले में खपाने के फिराक में लगे तीन युवकों को रामपुर पुलिस ने कोसाबाड़ी चौक में गिरफ्तार किया है। युवकों द्वारा बिलासपुर की टाटा मैजिक वाहन में कुरकुरे व कोल्ड ड्रिंक्स के नीचे छिपाकर शराब का परिवहन किया जा रहा था। लगभग दो लाख रूपए महंगी 13 पेटी शराब को एमपी से पेण्ड्रा के रास्ते जिले में पहुंचाया गया था।
रविवर की सुबह सेक्टर गश्त के दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन टाटा मैजिक में कुछ व्यक्ति वाहन के पीछे में खाने-पीने के सामान के साथ अवैध विदेशी अंग्रेज़ी शराब भर कर बिक्री करने के लिए कोसाबाड़ी के तरफ जा रहे हैं। सूचना पर शेरबहादुर सिंह ठाकुर प्रशिक्षु डीएसपी प्रभारी रामपुर चौकी व अन्य पुलिसकर्मी रूपनारायण साहू, श्याम पैंकरा, संजीव कंवर के साथ जाकर कोसाबाड़ी चौक के आगे नाकेबंदी कर दी गई।
Read More : लाउड स्पीकर का बैट्री हुआ खत्म, यात्रियों को मुंह से ही देनी पड़ी 182 की जानकारी
गुजर रही टाटा मैजिक वाहन की संदेह पर तलाशी ली गयी। इसमें कुल 13 कार्टून में अंग्रेज़ी शराब कुल 45 हजार मिली, 39 हजार मिली बियर जिसकी कुल कीमत दो लाख 87 हजार 555 रुपये है मौके से बरामद किया गया। शराब ही पकड़े गए युवक आरोपी असलान खान निवासी पेंड्रा रोड एवं अन्य दो अशोक, शादिल खान को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
लंबे समय से इस कारोबार में लगे रहने का संदेह
शराब दुकानो का संचालन सरकारी हाथों में आने के बाद महंगे ब्राण्ड की इस तरह की शराब प्रदेश में नहीं मिल रही है, इसलिए पुलिस को शक है कि सुनियोजित तरीके से एमपी जैसे पड़ोसी राज्यों से जिले के शौकीन लोगों को इसकी आपूर्ति की जाती है। इस कार्य में एक पूरे रैकेट के लगे होने की भी प्रारंभिक सूचना है। जिनके द्वारा जिले से ऑर्डर लिया जाता है। जिसके आधार पर शराब की सप्लाई संबंधितों को की जाती है। यह कार्य विगत एक साल से किए जाने का पुलिस को संदेह है।
Updated on:
1 Apr 2018, 9:55 PM IST
Published on:
1 Apr 2018, 9:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.