
CBSE से 12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. खबरों की माने तो 24 मई को CBSE 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर सकता है। आपको बता दें इस साल CBSE से 12वीं क्लास के 10 लाख 98 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए हैं। CBSE के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों की माने तो कल शाम तक CBSE 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर सकता है.
कैसे देखें अपना CBSE Class 12 Results 2017
- CBSE बोर्ड से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट अपना रिजल्ट और मार्कशीट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
- वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
-एग्जाम रिजल्ट के ऑप्शन पर जाएं.अपना रोल नंबर डालें।
-अपना रिजल्ट देखें।
हालांकि बोर्ड ने वेबसाइट पर परीक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड नतीजे जारी होने के एक दिन पहले वेबसाइट पर जानकारी दे देगा कि नतीजे जारी होने वाले हैं और उस टाइम के अनुसार ही परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की वजह से परीक्षा का आयोजन देरी से किया गया था और इसलिए नतीजों में भी देरी भी हो सकती है।
CBSE
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है. भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे जुड़े हुए हैं. CBSE से हर साल लाखों स्टूडेंट्स एग्जाम देते हैं. CBSE देश के सबसे लोकप्रियो बोर्ड में से एक है.
Published on:
23 May 2017 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
