
चावल के डिब्बे में छिपा कर रखे 20 हजार रूपए पर भी कर दिया हाथ साफ
कोरबा . सूना मकान देखकर चोर घर के भीतर तो पहुंच गए। लेकिन अलमारी में जब कुछ मिला तो कीचन में रखे फल्लीतेल, दाल, सर्फ के साथ फेयर एंड लवली क्रीम ले उड़े। चावल चोरी करने के लिए जब डिब्बे में हाथ डाला गया तो मकान मालिक द्वारा छिपा कर रखे गए 20 हजार रूपए भी चोरों के हाथ लग गया।
मंगलवार को जब वह सुबह पहुंचा। तो पडोसी बलराम दास को घर आंगन में रखे सिन्टेक्स में पानी भरने के लिये बोला तब घर जाकर देखकर बताया कि सिन्टेक्स नहीं है।
घर का ताला टुटा हुआ है तब परिवार सहित घर आकर देखा मेन गेट का ताला लगा था । अंदर दो कमरे का ताला टुटा है । घर में रखे सामान बिखरा पड़ा था । राशन सामान फल्ली तेल का 4 पैकेट, 2 किलोग्राम दाल ,1 पैकेट सफर्, 1 नग फेयर एंड लवली,चावल के डिब्बा में रखा 20हजार रूपये को पार कर दिया। चोर पीछे के बाउंड्रीवाल फांदकर पहुंचे थे।
----------------
युवती को भगाया, पकड़ा गया तो पी लिया जहर, अस्पताल दाखिल
कोरबा. सेलून संचालक ने एक युवती को प्रेमजाल में फांस लिया और उसे लेकर रायगढ़ में छुपा हुआ था। मामले में युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 घ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कोतवाली अंतर्गत नर्सरी नगर में सागर सेन पिता मुन्ना सेन 29 वर्ष निवास करता है जो सेलून में काम करता है। उसकी पहली शादी बिलासपुर में हुई थी।
इस विवाह से उसके दो बच्चे है लेकिन पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। फिर उसने बिलासपुर निवासी एक नर्स से शादी की उसे भी छोड़ दिया। कोरबा नर्सरी मोहल्ला निवासी एक युवती का वह पीछा किया करता था। उसने अपनी बातों में बहला फु सलाकर रायगढ़ ले गया था।
जहां पिछले कई दिनों से वह छुपा हुआ था। इधर युवती के परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो रायगढ़ से अपनी बेटी को लेकर वापस घर आ गए। साथ ही युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी पंजीबद्ध करा दिया। जिससे दुखी होकर सागर ने जान देने की नियत से चूहामार दवा का सेवन कर लिया।
Published on:
17 Apr 2018, 6:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.