
कोरबा. शनिवार रात्रि रजगामार रोड पर दर्दनाक घटना घटी। इसमें एक परिवार के तीन सदस्यों की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। तीन दिन पहले रोशन राठौर अपनी पत्नी लता और दोनों बच्चों को लेकर रजगामार अपने ससुराल दीपावली त्योहार मनाने आया हुआ था। दीपावली पर्व मनाने के बाद शनिवार की रात्रि अपने घर कुसमुण्डा की ओर लौट रहा था। उसे क्या पता था कि उसकी खुशियां चंद पल में मातम में बदल जाएगी।
कुसमुंडा विकासनगर निवासी रोशन राठौर 32 अपनी पत्नी लता राठौर 28, पुत्र अरुणव 05 और पुत्री राघवी 01 को कार में बैठाकर रजगामार से घर लौट रहे थे। रजगामार- कोरबा मार्ग पर रिसदी चौक से थोड़ी दूर सर्फिन दाई मंदिर के पास कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में रोशन, उनके पुत्र अरुणव और पुत्री राघवी की मौत हो गई। पत्नी लता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कोरबा के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
घटना इतना भयावह थी कि टक्कर से पेड़ उखड़ गया और कार के परखच्चे उड़ गए। बेकाबू कार एक गड्ढे में गिर गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आधी रात पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कार से चारों को बाहर निकाला गया। तब तक पिता, पुत्र और पुत्री की सांसे उखड़ गई थी।
रविवार सुबह मर्ग कायम कर पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंपा गया। रोशन विकास नगर कुसमुंडा के आवास क्रमांक एम ११५ में परिवार के साथ रहता था। तीन दिन पहले पत्नी लता और दोनों बच्चों को लेकर रजगामार अपने ससुराल गया था। रजगामार ओमपुर कॉलोनी निवासी विजय राठौर रोशन के ससुर हैं। शनिवार शाम रोशन कार से परिवार को लेने ससुराल गया था। भोजन के बाद देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया।
रोशन के पिता सुरेश राठौर एसईसीएल के कर्मचारी हैं। रोशन एचडीएफसी बैंक में फाइनेंस का काम करता था। तीन भाइयों मेें रोशन, सुरेश का बड़ा पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और रिश्तेदार के लोग रविवार को बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे थे।
Updated on:
22 Oct 2017 05:51 pm
Published on:
22 Oct 2017 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
