बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने 13 साल पहले एक गाने को अपनी फिल्म 'तेरे नाम' के लिए पसंद किया था। बाद में उन्होंने उस गाने को तेरे नाम की सीक्वल में इस्तेमाल करने के लिए रख लिया।
लेकिन जब उन्होंने अपने उस गाने को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' में सुना तो वह चौंक गए।
इस शुक्रवार पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' रिलीज हुई है। फिल्म में मावरा, हर्षवर्धन राणे के साथ रोमांस करती दिख रही हैं।
फिल्म के रिलीज होने के बाद जब सलमान ने इसका गाना 'हाल ए दिल' सुना वह चौंक गए। हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार यह गाना सलमान ने अपनी फिल्म 'तेरे नाम' के सीक्वल के लिए चुना था।
आपको बता दें कि सनम तेरी कसम के डायरेक्टर विनय सप्रू ने सलमान के साथ फिल्म लकी में काम किया है। सप्रू इस ट्यून के बारे में पहले से जानते थे, जिसे उन्होंने अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर लिया।
विनय सप्रू का कहना है कि यह गाना उनकी फिल्म में लकी चार्म की तरह इस्तेमाल किया गया है। सलमान ने इस गाने को लेकर ट्वीट करने के बाद ही ये मामला सामने आया है।
इस शुक्रवार रिलीज हुई 'सनम तेरी कसम' एक लव स्टोरी है। इसमें पाक अभिनेत्री मावरा होकन के साथ हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं।