
Exclusive : करोड़ों का ठगराज शंकरलाल रजक महंगे शराब का शौकीन, रोज देता है दावत
कोरबा. ठगराज शंकरलाल रजक के खिलाफ अब तक ११ केस दर्ज हो चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ से अधिक रकम की ठगी के तीन और केस दर्ज होने की तैयारी है। पुलिस ठगराज के खोजबीन में लगी हुई है। इधर शंकरलाल रजक की अय्याशी से जुड़ी तस्वीर पत्रिका के हाथ लगी है। हालांकि यह तस्वीर पुरानी है, लेकिन तस्वीर से साफ दिखाई पड़ रहा है कि लोगों से ठगी करने के बाद उससे शंकरलाल रजक किस तरह शराब व चिकन पर उड़ाता था।
सोमवार को दीपका कॉलोनी में रहने वाली मेकलिना केरकेट्टा को पति की मौत के बाद एसईसीएल में नौकरी मिली थी। महिला के दो बेटे व एक बेटी है। शंकरलाल रजक ने महिला को बताया कि बुड़बुड़ में नौकरी के लिए जमीन खरीदनी होगी, जिससे नौकरी व मुआवजा भी मिलेगा।
इसके लिए महिला ने २५ लाख रूपए दे दी। बाद में ना तो नौकरी मिली ना ही मुआवजा। जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो शंकरलाल रजक भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने शंकरलाल रजक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दीपका पुलिस के मुताबिक ठग के खिलाफ अभी तीन और शिकायतें आ चुकी है। इन शिकायतों में भी बुड़बुड़ में जमीन के ऐवज में नौकरी व मुआवजा का झांसा देकर लगभग एक करोड़ रूपए की ठगी कर चुका है। दो दिनों के भीतर उन मामलों में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है। अब तक पांच से छह करोड़ रूपए की ठगी का मामला सामने आ चुका है। शंकरलाल रजक, उसके बेटों को पुलिस खोजबीन चल रही है। कोरबा से बाहर भी कई जगह जांच कर रही है।
राजनीतिक रसूखदार और लाव लस्कर से दिखाता था रौब
शंकरलाल रजक पिछले छह साल के भीतर अपने राजनीति रसूखदार और लाव लस्कर की वजह से चर्चा में सामने आया। यही एक बड़ी वजह थी जिसे भोलेभाले लोगों को दिखाकर वह करोड़ों की ठगी करता था। लोग भी उसकी राजनीतिक पहुंच देखकर झांसे में आ जाते थे। जिला पंचायत सदस्य में उसने भूविस्थापित गांव को ही चुना, लेकिन वहां हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद भी उसका दबदबा कम नहीं हुआ।
Updated on:
17 Jul 2018 09:59 pm
Published on:
17 Jul 2018 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
