1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट की छत पर सुसाइड करने चढ़ी 2 पतियों वाली महिला, बोली- कूद जाऊंगी, मचा हड़कंप

Try to Suicide: पारिवारिक कलह (Familier dispute) से क्षुब्ध होकर महिला पहुंची थी कोर्ट, शराब की नशे में कोर्ट के छत पर चढ़कर कूदने की देने लगी धमकी, सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने कहा नीचे उतर जाओ लेकिन नहीं मानी, अंतत: अधिवक्ताओं (Lawyers) ने किसी तरह उतारा नीचे

2 min read
Google source verification
Try to suicide

Woman try to suicide

कोरबा. पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक महिला कोरबा जिला न्यायालय की छत पर चढ़ गई। वह शराब के नशे में थी। महिला को छत पर देखकर वहां हड़कंप मच गया। महिला बोल रही थी कि वह कूदकर जान दे देगी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने लगी। काफी देर तक समझाइश के बाद भी जब वह नहीं मानी तो अधिवक्ताओं ने उसे किसी तरह पकड़कर नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि महिला के 2 पति हैं। समझाइश देने के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित घर भिजवाया।


कोरबा जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक कोर्ट की छत पर जा पहुंची। वह छत से नीचे कूदने की धमकी देने लगी। कुछ देर के लिए लोग संभावना जताने लगे कि किसी केस में हारने से क्षुब्ध होकर महिला ये कदम उठाने जा रही है। सूचना पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

Read More: घरवाले शादी को नहीं हुए राजी तो प्रेमी-प्रेमिका ने लगा लिया मौत को गले, जंगल में मिली लाश

अधिवक्ताओं की भीड़ भी जमा हो गई। महिला बोली कि वह पारिवारिक कलह से तंग आ चुकी है, इस वजह से खुदकुशी करने जा रही है। महिला शराब के नशे में थी।

इसी बीच अधिवक्ता व पुलिस उसे किसी तरह नीचे लेकर पहुंचे। यहां से पुलिस उसे रामपुर चौकी लेकर पहुंची। महिला का नाम सुप्रिया मंहत है।

Read More: सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गई विवाहिता, 3 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया


पहले भी पुल से कूदने का कर चुकी है प्रयास
रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि यह महिला इससे पहले ढेंगुरनाला पुल से भी कूदने का प्रयास कर चुकी है। महिला के 2 पति हैं। पारिवारिक कलह बढऩे की वजह से महिला आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। पुलिस ने समझाइश देने के बाद महिला को घर छोड़ा।

Story Loader