5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरिंदगी की हदें पार, 50 वर्षीय महिला के साथ युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, फिर….गिरफ्तार

Korba Crime News: विकासखंड कोरबा के एक गांव में रहने वाली 50 साल की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
women_rape_case.jpg

CG Rape News: कोरबा विकासखंड कोरबा के एक गांव में रहने वाली 50 साल की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े: Crime News: स्टेशन में इस हाल में मिली वृद्धा की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान...छाया दहशत का माहौल

बताया जाता है कि गुरुवार रात लगभग 10 बजे महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला को जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। उसे उठाकर विकासखंड कोरबा अंतर्गत स्थित छछांग झोरकी के जंगल ले गए। सागौन बाड़ी में दोनों युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। अपनी आबरू बचाने के लिए महिला जोर-जोर से चिल्लाती रही।

इस बीच सड़क से आने-जाने वाले कुछ लोगों ने महिला की आवाज सुनी। थोड़ी देर रूकने के बाद लोग वहां पहुंचे जहां जंगल में सड़क से कुछ मीटर की दूरी पर बाइक की लाइट जल रही थी। युवकों को देखकर दुष्कर्म की घटना में शामिल युवक इधर-उधर फरार हो गए। युवकों की मदद से महिला को जंगल से बाहर निकाला गया। उसे घर पहुंचाया गया। मामले की शिकायत शुक्रवार को रजगामार चौकी में की गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने रामकिशन और सोहनराम नाम के दो लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े: बड़ा फेरबदल! छत्तीसगढ़ के 9 संयुक्त कलेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, देखिए किसे कहां की मिली नई जिम्मेदारियां