26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुश खबर : बच्चों को बीमारी से बचाने 288 गांव में दो साल से कम उम्र के सभी बच्चों को लगेगा टीका, जानें स्वास्थ्य विभाग कैसे कर रही तैयारी

- स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है, 16 जुलाई से 10 सितंबर तक बच्चों को टीका लगाए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 11:08 AM IST

खुश खबर : बच्चों को बीमारी से बचाने 288 गांव में दो साल से कम उम्र के सभी बच्चों को लगेगा टीका, जानें स्वास्थ्य विभाग कैसे कर रही तैयारी

खुश खबर : बच्चों को बीमारी से बचाने 288 गांव में रहने वाले दो साल से कम उम्र के सभी बच्चों को लगेगा टीका, जानें स्वास्थ्य विभाग कैसे कर रही तैयारी

कोरबा. बच्चों को सुरक्षा कवच देने लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण चालू करने जा रहा है। इसके तहत कोरबा जिले के 288 गांव में रहने वाले दो साल से कम उम्र के सभी का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 16 जुलाई से 10 सितंबर तक बच्चों को टीका लगाए जाएंगे।

कोई बच्चा टीकाकरण से छूट न जाए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नियमित निगरानी करेंगे। दूसरे चरण में मिशन इन्द्रधनुष के तहत 288 गांव को शामिल किया गया है। इसमें अधिकतर गांव आदिवासी बाहुल्य है। खासकर वनांचल क्षेत्र के गांवों के बच्चों को अनिवार्य रूप से यह टीका लगाया जाएगा ताकि उन्हे ंकिसी प्रकार की बीमारी न लगने पाए। इसके लिए विशेष प्रकार की कार्ययोजना तैयार की गयी है। इस अमल जाएगा ताकि शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

Read More : खाद्य विभाग की मॉनिटरिंग हुई ढीली, पीडीएस दुकान संचालक इस तरह कर रहे राशन की हेराफेरी, पढि़ए खबर...
इसे तीन हिस्सों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहला भाग सोमवार से शुरू होगा, जो सात दिन तक जारी रहेगा। दूसरा और तीसरा हिस्सा क्रमश: 13 अगस्त और 10 सितंबर से चालू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के माता पिता से टीकारण कराने का अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में करीब दो हजार बच्चों के टीकाकारण का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल यह अभियान अनुसूचित जाति बाहुल्य इलाकों में चालू किया गया था। इसका दायर बढ़ाकर जनजाति बहुल्य को भी शामिल कर लिया गया है।

इन बीमारियोंं के लगेंगे टीके
मिशन इन्द्रधनुष अभियान में दो साल तक के बच्चों को शामिल किया गया है। बच्चों को डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, पोलियो, खसरा, बचपन में होने वाली तपेदिक, हेपेटाइटिस बी आदि से मुकाबला करने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इन्हीं बीमारियों से बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

प्रदेश ने सभी जिलों में लागू किया
मिशन इंद्रधनुष का मुख्य लक्ष्य दो वर्ष तक की उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक सभी उपलब्ध टीकों से पूर्ण प्रतिरक्षण सुनिश्चित करना है। केन्द्र सरकार ने देश के 28 राज्यों में से 200 ऐसे जिलों की पहचान की है, जहांं आंशिक प्रतिरक्षित और अप्रतिरक्षित बच्चों की संख्या अधिक हैं। इससे बढ़कर प्रदेश सरकार ने मिशन इन्दधनुष को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया है।

किस ब्लॉक में कितने गांव शामिल
करतला - 57
कटघोरा - 32
कोरबा - 55
पाली- 78
पोड़ी उपरोड़ा- 66

-मिशन इन्द्र धनुष का दूसरा चरण सोमवार से चालू हो रहा है। इसके तहत 288 गांवों को शामिल किया गया है।
पद्माकर शिंदे, कार्यक्रम प्रबंधक, एनआरएचएम