कांग्रेस का दामन थामने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचे पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी का रेलवे स्टेशन में स्वागत तो किया गया। लेकिन उनके स्वागत के लिए कांग्रेस का कोई भी बड़ा पदाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। रेलवे स्टेशन से त्यागी सीधे मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। जहांं माथा टेकने व पूजा अर्चना के बाद वह टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां भी उनके आगमन को लेकर कोई भी इंतजाम नहीं किए गए थे।