
कोरबा . विवेकानंद उद्यान स्थित वेवपूल अब सप्ताह में दो दिन के स्थान पर चार दिन खुला रहेगा, शहरवासी अब रविवार, मंगलवार, बुधवार व शनिवार को वेवपूल का आनंद उठा सकेंगे। निगम द्वारा आवश्यक मरम्मत व संधारण कार्य कर एक अप्रैल से वेवपूल का पुन: संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
निगम द्वारा विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) में अन्य सुविधाओं के साथ-साथ कृत्रिम रूप से उत्पन्न की गई समुद्री लहरों के अहसास का आनंद दिलाने वाले वेवपूल का संचालन किया जा रहा है। उद्यान में वेवपूल के निर्माण के समय से ही सप्ताह में दो दिन रविवार व मंगलवार को आमजन के उपयोग के लिए वेवपूल को उपलब्ध कराया जा रहा था, निगम ने अब वेवपूल का सप्ताह में चार दिन शहरवासियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद अब वेवपूल रविवार, मंगलवार, बुधवार व शनिवार को भी संचालित किया जाएगा।
वेवपूल संचालन का समय एवं दरें
वेवपूल संचालन का समय निगम ने पूर्व से ही निर्धारित किया गया है, जो निर्धारित दिनों में प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक केवल परिवारजनों के लिए तथा 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी लोगों के लिए खुला रहेगा। बच्चों के लिए वेवपूल उपयोग हेतु 50 रूपये की दर निर्धारित है, जबकि वयस्कों के लिए यह दर 75 रूपये है, इस निर्धारित राशि को जमा कर व रसीद प्राप्त कर वे वेवपूल का आनंद उठा सकते हैं।
एक अप्रैल से प्रारंभ हुआ पुन: संचालन
विवेकानंद उद्यान स्थित वेवपूल का संचालन आवश्यक मरम्मत व संधारण कार्य की वजह से कुछ दिनों से रूका हुआ था, निगम द्वारा वेवपूल की कुछ टाईल्स जो टूट चुकी थी, उनके स्थान पर नई टाईल्स लगाई गई है एवं पूल में पेन्ट्स आदि का कार्य कराकर नई साज सज्जा के साथ एवं नया पानी भरकर , अप्रैल से वेवपूल का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। निगम के कार्यपालन अभियंता आरके माहेश्वरी ने बताया कि 01 अप्रैल से वेवपूल का पुन: संचालन शुरू हो चुका है, प्रथम दिन ही लगभग 200 लोगों ने वेवपूल का आनंद उठाया है।
वाटरबाडी, फब्बारे हो रहे संचालित
विवेकानंद उद्यान में वेवपूल का आनंद उठाने के साथ-साथ विशेषकर बच्चों के लिए वाटरबाडी व फब्बारों का आनंद उठाने की सुविधा भी है, वाटरबाडी में बच्चे तैराकी का मजा लेने के साथ-साथ जलक्रीड़ा का आनंद भी उठाते हैं। विवेकानंद उद्यान में मेरी गो राउंड, टेनिस बाल क्रिकेट प्रेक्टिस कोर्ट तथा म्युजिकल फाउंटेन की सुविधा भी वर्तमान में संचालित हैं, गर्मी के आगमन के साथ ही उद्यान में बच्चों, युवाओं, वृद्धजनों व महिलाओं का आगमन अन्य ऋतुओं की अपेक्षाकृत ज्यादा हो गया है तथा लगभग 300 से अधिक लोग उद्यान में पहुंच रहे हैं।

Published on:
03 Apr 2018 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
