25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजीवनी कर्मचारियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल गुरूवार से, आतापकाल एंबुलेंस सेवा रहेगी बाधित

संघ की वेतन विसंगती सहित छ: सूत्रिय मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Apr 2018, 9:14 PM IST

korba news in hindi,scandal in korba,korba police,

संघ की वेतन विसंगती सहित छ: सूत्रिय मांग

कोरबा . छत्तीसगढ़ संजीवनी 108 व 102 कर्मचारियों की वेनत विसंगी सहित छ: सूत्रिय को निराकरण नहीं होने से अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में जनर्दशन के माध्यम से में अधिकारियों को अवगत कराया है। संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार गुहार लगाई है।

लेकिन मांगों का निराकरण सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित है। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।


सोमवार को कलेक्टर जनर्दशन में छत्तीसगढ़ संजीवनी 108 व 102 कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि, समय वेतनमान नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों ने मांग को लेकर 16 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया गया था। वहीं 19 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया था। इसी दौरान कंपनी ने सकारात्मक चर्चा करते हुए वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शेष 37 प्रतिशत की वृद्धि के लिए शासन स्तर पर हल निकालने का आश्वासन दिया गया था। इसके उपरांत अवकाश स्थगित किया गया था। इसके उपरांत समस्या का समाधान नहीं हुई। संघ ने राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर से प्रत्यक्ष मुलाकात कर ठेका मुक्त, वेतन विसंगती सहित छ: सूत्रिय मांग की थी।

जो अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इन गतिविधियों से सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिसे लेकर कर्मचारी संघ ने पांच अपै्रल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जनदर्शन में अधिकारियों को अवगत कराया है।
---------------


सरकार की योजना से वंचित परिवारों ने जनदर्शन में लगाई गुहार
कोरबा. महिलाओं को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल रहा है। जिसे लेकर महिलाओं ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मूलभूत सुविधाओं की मांग की है। समस्याओं के निराकरण करने कलेक्टर ने आश्वासन दिया है।
विकास खंड कटघोरा ग्राम पंचायत सलोरा के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को शासन की योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैंं। जिसे लेकर महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए हर साल आवेदन किया जाता है। इस बार भी आवेदन किया गया है। जिसे सचिव ने जनगणना सूची में नाम अंकित नहीं होने का हवाला देते हुए सभी आवेदन को लौटा दी गयी। वहीं पंचायत स्तर पर गरीबी रेखा की राशन कार्ड छीन ली गयी। स्वच्छता अभिया अंतर्गत शौचालय बनायी गयी है, जिस पर अनियमितता बरती गयी है। जिसे लेकर महिलाओं ने खानापूर्ति का आरोप लगाया है। इसी तरह पेंशन वितरण सहित अन्य योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर लापरवाह पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा योजना का उचित लाभ दिलाने की मांग की है। इस दौरान जीरा बाई, संगीता बाई, रन बाई, राम बाई, उर्मिला बाई, रजनी बाई, रीना बाई, चंद्रकली, अनसुईया, पे्रमला, सफरा बाई बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।