
शाम होते ही मौसम बदला, तेज आंधी से पेड़ घर पर गिरे, रात तक बूंदाबांदी रही जारी
कोरबा। CG News: बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी से पाली क्षेत्र के कई गांव में पेड़ गिर गए। लाफा में एक मकान पर पेड़ गिरने परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। घर को नुकसान पहुंचा है। देररात तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।
मौसम में अचानक हुए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से रात और अलसुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा था। अब बारिश होने से ठंड में और भी अधिक इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि इस समय पतले धान की फसल पकने लगी है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से फसल कटाई शुरु होने की संभावना है। इस बीच हुई बारिश से फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें:किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
मंगलवार की सुबह से हल्के बादल छाए हुए थे। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकली हुई थी। शाम करीब छह बजे अचानक मौसम बदला। सबसे अधिक असर पाली ब्लॉक में दिखा। पाली के लाफा गांव में कई जगह पर पेड़ गिर गए। एक परिवार घर पर था। इसी बीच एक पेड़ घर के आखिरी हिस्से पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से घर को नुकसान पहुंचा है। घर के भीतर रखे समान भी टूट गए। इससे ग्रामीण को आर्थिक क्षति हुई है।
Published on:
18 Oct 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
