2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या सभापति को हटाने में सफल होंगे विपक्षी पार्षद? कलक्टर के समक्ष सुनवाई के बाद फैसला होगा आज

सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुधवार को कलक्टर के समक्ष विपक्षी पार्षदों की सुनवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 11:18 AM IST

सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुधवार को कलक्टर के समक्ष विपक्षी पार्षदों की सुनवाई

कोरबा . सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुधवार को कलक्टर के समक्ष विपक्षी पार्षदों की सुनवाई रखी गई है। जहां सभापति के खिलाफ इस प्रस्ताव को लाने वाले सभी विपक्षी पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है।


बजट सभा में हंगामा के बाद सभी बीजेपी व निर्दलीय पार्षदों ने सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर सुनवाई के लिए कलेक्टर ने 18 अप्रैल तय किया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे सभी विपक्षी पार्षदों को प्रत्यक्ष सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

जहां पार्षदों का हस्ताक्षर का सत्यापन होगा। इसके लिए बीजेपी द्वारा अपने सभी पार्षद व निर्दलीय पार्षदों को समय पर पहुंचने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया के कुछ दिन बाद निगम में सभापति के खिलाफ गुप्त मतदान की प्रक्रिया कराई जा सकती है। बुधवार को होने वाली सुनवाई एक मात्र प्रक्रिया है। जिसके बाद मतदान कराया जा सकता है। दोनों ही पार्टी बीजेपी व सत्ता पक्ष इसके लिए जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। नाखुश पार्षदों को की नाराजगी दूर करने के लिए प्रयास चल रहा है। अगर मतदान होता है तो कुल वोट का दो तिहाई वोट सभापति के पक्ष में अगर नहीं पड़ा तो विश्वास गिर जाएगा।


दूसरी बार कांग्रेसी सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
दूसरी बार निगम के इतिहास में किसी सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की गई है। इसके पहले पिछले कार्यकाल में सभापति संतोष राठौर के खिलाफ सत्ता पक्ष के पार्षदों ने प्रस्ताव लाया था। लेकिन उस दौरान राठौर के पक्ष में अधिक मत पड़े थे। इस बार भी वर्तमान सभापति धुरपाल सिंह कंवर के खिलाफ बीजेपी कितनी तैयारी के साथ उतरेगी यह तो अब वोटिंग वाले दिन ही सामने आ सकेगा।

--------------

बरपाली मेंं नाबालिग की शादी रूकवाई गई
कोरबा. मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली में किए जा रहे नाबालिग के विवाह को रूकवाया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा शादी की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। अक्षय तृतीया को लेकर पहले ही विभाग द्वारा सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को सक्रिय होने कहा गया था। बुधवार को भी सभी जगह सक्रिय रहकर ऐसी शादियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए महिला समूहों को सक्रिय किया गया है।