16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरीदी केंद्र से 29.51 लाख का धान गायब, जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम, खरीदी प्रभारी को हटाया

Paddy scam: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मामला, रापा उपार्जन केंद्र से 952 बोरी धान गायब, कीमत 29.51 लाख, धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

less than 1 minute read
Google source verification
खरीदी केंद्र से 29.51 लाख का धान गायब, जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम, खरीदी प्रभारी को हटाया

Administration team in Paddy procurement center Rapa

बैकुंठपुर. Paddy scam: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटाडोल के रापा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी में भारी गड़बड़ी मिली है। प्रशासनिक टीम के सत्यापन में 9५२ बोरी धान गायब है, जिसकी कीमत २9.५१ लाख रुपए है। शिकायत मिलते ही राजस्व व खाद्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। मामले में खरीदी प्रभारी रमाकांत पाण्डेय को खरीदी कार्य से तत्काल हटा दिया गया है।


भरतपुर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया व खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर के नेतृत्व में टीम सत्यापन करने धान उपार्जन केंद्र रापा पहुंची थी। इस दौरान उपार्जन केंद्र के रिकॉर्ड में धान खरीदी की बकायदा एंट्री की गई है। लेकिन मौके पर धान मिला ही नहीं है।

उपार्जन केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक 2387 बोरी (952 क्विंटल) धान गायब है। इसकी कीमत 20.51 लाख है। मामले में प्रशासनिक टीम ने जांच में जुटी है। जांच पूरी कर रिपोर्ट कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

वहीं भारी गड़बड़ी को लेकर उपार्जन केंद्र प्रभारी रापा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया जाएगा। वहीं गायब धान की कीमत भी वसूली होगी।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह से लौट रही किशोरी से बलात्कार, 20 मिनट तक रही थी बेहोश, कोर्ट ने आरोपी को दी ये सजा


रिकॉर्ड में 157 किसानों से 9822.40 क्विंटल हुई खरीदी
उपार्जन केंद्र रापा के रिकॉर्ड के मुताबिक 1 नवंबर 23 से 12 जनवरी 24 तक कुल 157 किसानों से 9 हजार 822.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिसकी कीमत धान की कीमत 2 करोड़ 14 लाख 42 हजार 299.20 रुपए है।

वहीं पंजीकृत किसानों से 10 लाख 21 हजार 236.82 रुपए लिंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन ऋण वसूली करने के बाद 2 करोड़ 4 लाख 21 हजार 62.32 रुपए शुद्ध भुगतान हुआ है।