31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

korea holi alert: होलिका दहन, रंगपर्व और शब-ए-बारात पर्व पर कड़ी सुरक्षा होगी

- शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने जिला शांति समति की बैठक हुई।-शरारती तत्वों पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर।

2 min read
Google source verification
korea holi alert: होलिका दहन, रंगपर्व और शब-ए-बारात पर्व पर कड़ी सुरक्षा होगी

korea holi alert: होलिका दहन, रंगपर्व और शब-ए-बारात पर्व पर कड़ी सुरक्षा होगी




बैकुंठपुर। कलक्टर विनय लंगेह ने शनिवार को 7 एवं 8 मार्च को होलिका दहन, शब-ए-बारात और रंगपर्व के मद्देनजर जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने सख्ती बरतने निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समति की बैठक में जिला दण्डाधिकारी लंगेह ने कहा कि सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा कोरिया की गौरवशाली परम्परा रही है। इसी परंपरा को आगे भी कायम रखना प्रत्येक जिलेवासी को जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दल एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, समुदाय प्रमुखों एवं अधिकारियों से आपसी सहयोग और समन्वय कर शांति, सौहाद्र्र और सद्भावना बनाने बात कही। उन्होंने कहा कि होली के पावन पर्व पर शरारती तत्वों पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रख जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम प्रभावशील है। इसका पालन होना चाहिए। होली पर्व पर सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करें। कोई आपत्तिजनक जानकारी, अफवाह या भ्रामक सूचनाएं आती है तो उसे पहले जांच एवं सत्यापित करें। मामले में पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें।

शरारती तत्वों और हुड़दंगियों से निपटने की तैयारी की जानकारी ली
कलक्टर लंगेह ने होली पर्व पर शांतिपूर्ण बनाए रखने जिला एवं पुलिस प्रशासन की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम विजिट करेगी। जरूरत पडऩे पर बॉंड ओवर की कार्यवाही भी की जाएगी। अग्निशमन की सेवा तैयार रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा नियमों का पालन करने मुनादी कराएं। सामाजिक सद्भाव को हर हाल में बनाए रखना है। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने एवं सामाजिक सद्भाव बिगाडऩे वालों की सूचना शीघ्र सूचना देने बात कही।

पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने कहा कि अमन, शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव जिले की परम्परा है। इसे बनाए रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी। ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। होली पर किसी भी प्रकार के नशा सेवन कर वाहन नहीं चलाएं। मोटर साइकिल में तीन सवारी बैठकर नहीं चलाएं। प्रेशर हार्न का उपयोग न करें, मुखौटा या नकाब पहनकर और तेज गति से वाहन नहीं चलाएं।


बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग