बैकुंठपुर. DEO removed: 9 दिन पूर्व ही खडग़वां बीईओ जितेंद्र गुप्ता को कोरिया जिले का प्रभारी डीईओ बनाया गया था। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाने के बाद प्रभारी डीईओ की जिले के कांग्रेस पदाधिकारी से रिश्तेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। इसी बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मिले मार्गदर्शन के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता अवधि तक उन्हें पद से हटा दिया है।