4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक प्रतिनिधि व भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच चला डंडा-स्टंप, दोनों के फूटे सिर, भाजपा नेता रायपुर रेफर

Beaten between BJP-Congress leader: चिरमिरी में बीच सडक़ पर ट्रक खड़ा कर माल उतारने के दौरान फोटो खींचने पर हुआ विवाद (Dispute) मारपीट में बदला, मारपीट की घटना के बाद सोशल मीडिया (Social media) में भाजपा व कांगे्रस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस जारी

2 min read
Google source verification
Beaten between BJP-Congress leader:

BJP and Congress leader Injured

बैकुंठपुर/चिरमिरी पोड़ी. Beaten between BJP-Congress leader: चिरमिरी में मेन रोड पर ट्रक खड़ा कर माल उतारते समय की फोटो खींचने पर विधायक प्रतिनिधि ने भाजपा नेता की क्रिकेट स्टंप से जमकर पिटाई कर दी। भाजपा नेता (BJP leader) को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं विधायक प्रतिनिधि ने भी भाजपा नेता पर सब्जी तौलने वाले बाट और चाकू से हमला (Knife attack) करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट के मामले में काउंटर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इधर विधायक प्रतिनिधि को अस्पताल में देखने कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे।


हल्दीबाड़ी ग्रीन शॉप दफाई निवासी व भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त दोपहर 2.20 बजे की घटना है। विधायक प्रतिनिधि व नगर निगम के पार्षद शिवांश राजू जैन हल्दीबाड़ी में अपने गोदाम पास मेन रोड पर 14 पहिया ट्रक को खड़ा कराकर माल उतार रहा था।

मैंने उसका फोटो मोबाइल से खींचा तो शिवांश अपने गोदाम से क्रिकेट स्टंप लेकर पहुंचा और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच उसने स्टंप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे सिर में गंभीर चोट लगी है। मारपीट से गंभीर रूप से घायल चंदन गुप्ता को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भर्ती कराया गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के बड़े नेता देवेंद्र तिवारी, शैलेष शिवहरे सहित अन्य देखने पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता चंदन को बेहतर इलाज कराने रायपुर रेफर कर दिया गया है। चिरमिरी पुलिस ने आरोपी विधायक प्रतिनिधि शिवांश के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें: जमीन में गड़ा धन निकालने आए लोग हो गए मालामाल, जिन्होंने निकलवाया वे हुए कंगाल


विधायक प्रतिनिधि भी भर्ती, पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता
इधर विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन ने पुलिस को बताया कि ७ अगस्त को दोपहर २.३० बजे अपने गोदाम जनता मेडिकल के बगल में ट्रक से सामान खाली करवा रहा था। मैं गोदाम के अंदर गया, तब लेबर जाकर मुझे बताया कि एक व्यक्ति आपके गोदाम की फोटो खींच रहा है।

बाहर आकर देखा कि चंदन गुप्ता मेरे गोदाम की फोटो खींच रहा था। पूछने पर चंदन ने गाली दी और बोला मेरी मर्जी फोटो खिचूंगा। मना करने पर वहां पर बैठे सब्जी बेचने वालों का किलो बाट से सिर में मार दिया। उसने जान से मारने की धमकी दी है जिससे मैं भयभीत हूं। घटना के समय कुछ लोग पहुंचे और बीच-बचाव किए।

इसके बाद डर से अपने घर जा रहा था तो पुन: अपने दुकान के पास डंडे से मारपीट की। मैंने डण्डा छुड़ाया तो अपनी दुकान से चाकू निकालकर वार किया। इससे दोनों हाथ में चोट लगी है।

घटना के बाद विधायक प्रतिनिधि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता उन्हें देखने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ३२४, ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।