
Death in road accident
मनेंद्रगढ़. कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 2 दोस्त शनिवार की रात बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंद घंटे बाद दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। (Road accident)
दोनों युवकों की मौत (2 young man death) से उनके परिजनों व गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।
मनेंद्रगढ़ से 20 किमी दूर जनकपुर मार्ग पर स्थित ग्राम बैरागी निवासी सतेंद्र कुमार 27 वर्ष गांव के ही अपने दोस्त अर्जुन 25 वर्ष के साथ बाइक से ग्राम केल्हारी बाजार गया था।
शनिवार की रात करीब 9.30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम बिहारपुर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों द्वारा घायल को मनेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह 7 बजे उसकी भी मौत (death) हो गई।
गांव में पसरा मातम
सडक़ हादसे में दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों व गांव में मातम पसर गया है। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार (funeral) भी किया गया। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
Published on:
13 Dec 2020 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
