अचानक हुए वार से वह बाजार में भागने लगा, लेकिन मुख्य आरोपी व उसके नाबालिग भाई ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और गले पर हथियार से 3-4 वार कर जघन्य हत्या कर दी। घटना के बाद एक आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना के 1 घंटे बाद उसने भी सरेंडर कर दिया। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।