
Young girl
अंबिकापुर. सालभर पूर्व एक किशोरी की शादी हुई थी। वह ससुराल गई और 2 दिन बाद ही लौट आई थी। एक साल से वह मायके में रह रही थी। अब वह 6 महीने से गर्भवती है। वह गांधीनगर थाने पहुंची और गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराया। 18 साल की हो चुकी युवती ने पुलिस को बताया कि शादी के 2 वर्ष पूर्व से ही गांव का युवक उससे दुष्कर्म कर रहा था।
वह जान से मारने की धमकी देकर उसे ससुराल नहीं जाने दे रहा था तथा आए दिन दुष्कर्म कर रहा था। उसने जब शादी करने की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। यह बात सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
सूरजपुर जिले के भटगांव थानांतर्गत निवासी 18 वर्षीय युवती अपनी बुआ के घर ग्राम कोल्डीहा में रहती थी। 1 साल पूर्व उसकी शादी उदयपुर विकासखंड के ग्राम रकेली में हुई थी। शादी के 2 दिन बाद ही वह ससुराल से लौट आई थी। एक साल से वह मायके में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि कोल्डीहा निवासी दिनेश यादव से उसका 2 साल से पे्रम-प्रसंग चल रहा था।
जब वह ससुराल से लौटी तो दिनेश ने उसे यह कहकर ससुराल जाने से मना कर दिया कि वह उससे शादी करेगा। युवती जब ससुराल जाने को कहती तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस दौरान सालभर से वह युवती से दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच युवती का 6 महीने का गर्भ ठहर गया। युवती ने जब युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया।
इसके बाद युवती शनिवार को थाने पहुंची और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
मां हो गई विक्षिप्त तो पिता ने कर ली थी दूसरी शादी
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मानसिक स्थिति कमजोर थी तो वह कहीं चली गई थी। इस दौरान उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां उसे अच्छे से नहीं रखती थी तो वह बुआ के घर ग्राम कोल्डीहा में रह रही थी।
Published on:
10 Mar 2018 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
