8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG doctors: कोरिया और एमसीबी जिले के सीएमएचओ हटाए गए, अब विशेषज्ञ बन कर अस्पताल में देंगे सेवा

CG doctors: स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अधिकारियों का थोक में हुआ तबादला, सिविल अस्पताल चिरमिरी के मुख्य अधीक्षक को सिविल सर्जन जिला अस्पताल एमसीबी का प्रभार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Aug 2024, 7:40 PM IST

CG doctors

बैकुंठपुर। CG doctors: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रायपुर ने कोरिया और एमसीबी जिले के प्रभारी सीएमएचओ को हटा दिया है। अब सीएमएचओ की सेवाएं जिला अस्पताल में विशेषज्ञ के रूप में ली जाएंगीं। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर सीएचसी के बीएमओ डॉ. प्रशात कुमार सिंह (CG doctors) को कोरिया जिले का सीएमएचओ बनाया गया है। वहीं कांकेर के प्रभारी सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे को एमसीबी भेजा गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तबादला (CG doctors) आदेश जारी किया है। इसमें कोरिया-एमसीबी के सीएमएचओ सहित कुल 34 डॉक्टर शामिल हैं।

कोरिया प्रभारी सीएमएचओ (CG doctors) डॉ आरएन सेंगर नेत्र रोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएमएचओ के रूप में डॉ प्रशांत कुमार सिंह चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ बिश्रामपुर) को नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं प्रभारी सीएमएचओ एमसीबी डॉ सुरेश तिवारी सर्जरी विशेषज्ञ को जिला अस्पताल एमसीबी भेजा गया है।

उनकी जगह कांकेर प्रभारी सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे को एमसीबी तबादला कर दिया गया है। तबादले के बाद विशेषज्ञ डॉ सिंह और डॉ. तिवारी की सेवाएं जिला अस्पताल में ली जाएंगीं।

यह भी पढ़ें: Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: भरी बारिश में भी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी देने की मांग

सिविल अस्पताल चिरमिरी को मिला सिविल सर्जन

चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दीबाड़ी को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया है। जिला बनने के बाद यहां पहली बार सिविल सर्जन (CG doctors) की पदस्थापना की गई है।

नए सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश यादव (CG doctors) जिला अस्पताल दुर्ग में अस्थिरोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उनको सिविल अस्पताल चिरमिरी और एमसीबी जिला अस्पताल में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।