वहीं आधा दर्जन मतदान केंद्र में इवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) खराब होने के कारण मतदान प्रक्रिया देर से शुरू हो सकी थी। जिससे मतदाता काफी समय तक लाइन में खड़े होकर इंतजार कर थे और बुजुर्ग, दिव्यांग, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के मतदाता भारी उत्साहित नजर आए। मतदान प्रक्रिया शुरू होने के पहले दो घंटे में औसत 13 फीसदी और चार घंटे में कुल औसत 25 फीसदी मतदान हो चुका था।