
Death in road accident
बैकुंठपुर. बैकुंठपुर के स्कूलपारा में शनिवार की दोपहर सोल्ड ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल (Chhattisgarh road accident) दिया। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल के समीप दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना की तस्वीर कैद हो गई। ट्रक में फंसकर बाइक सवार करीब 10 फिट तक घिसटता रहा फिर पहियों के नीचे आ गया।
दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक (Chhattisgarh road accident) को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
कोरिया जिले के बैकुुंठपुर-मनेंद्रगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम मुड़ीझरिया निवासी संतलाल अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में बैकुंठपुर आया था। वह यहां से मनेंद्रगढ़ रोड के किनारे चल रहा था।
इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे सामने से आ रहे सोल्ड ट्रक ने उसे अपनी चपेट (Chhattisgarh road accident) में ले लिया। बाइक सहित वह ट्रक के पहिए में फंसकर करीब 10 फीट तक घिसटता रहा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे-43 पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
यातायात पुलिस व स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस सोल्ड ट्रक (Chhattisgarh road accident) को अपने कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं परिजनों के आने के बाद शव का पीएम कराकर सौंपा जाएगा।
सीसीटीवी में दर्दनाक घटना कैद
दुर्घटना स्थल के पास ही एक दुकान में सीसीटीवी (CCTV) कैमरा लगा है। इसमें दुर्घटना की फुटेज कैद हो गई। फुटेज में सोल्ड ट्रक की चपेट में बाइक सवार आता दिखा और बाइक सहित कुछ दूर तक घिसटा। उसके ऊपर ट्रक का अगला-पिछला पहिया चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
Published on:
20 Jul 2019 06:33 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
