
प्रस्तावित टाइगर रिजर्व: संयुक्त नाम गुरु घासीदास तमोरपिंगला होगा, चार जिले में फैला रहेगा एरिया
बैकुंठपुर।एनटीसीए(नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथारिटी) से गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कोरिया(छत्तीसगढ़) को टाइगर रिजर्व बनाने की अनुमति मिलने के बाद करीब डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ सरकार के नोटिफिकेशन का इंतजार है। नोटिफिकेशन के बाद टाइगर रिजर्व अस्तित्व में आएगा और भारत का ५३वां टाइगर रिजर्व कहलाएगा। प्रस्तावित टाइगर रिजर्व का संयुक्त नाम गुरु घासीदास तमोरपिंगला और एरिया चार जिले में फैला रहेगा।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उद्यान का एरिया 1440.57 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसमें बाघ, तेंदुआ, नीलगाय सहित 32 प्रकार के वन्यजीव प्राणी विचरण करते हैं। कोरिया के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और सूरजपुर के तमोर पिंगला अभयारण्य को मिलाकर टाइगर रिजर्व बनाने प्रस्तावित है। टाइगर रिजर्व 2 हजार 829 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल हिस्सा होगा। जिसमें कोर जोन में 2 हजार 49 वर्ग किलोमीटर तथा बफर जोन में 780 वर्ग किलोमीटर का जंगल है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट से वर्ष 2019 में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। एनटीसीए से सितंबर २०२१ में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की अनुमति मिल चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद गुरु घासीदास तमोरपिंगला, भारत का ५३वां(संभवत:) टाइगर रिजर्व अस्तित्व में आएगा। वर्तमान में पांच टाइगर विचरण करते हैं। छत्तीसगढ़ में तीन टाइगर रिजर्व अचाकमार, उदंती सीतानदी और इंद्रावती हैं। वहीं गुरु घासीदास तमोरपिंगला चौथा टाइगर रिजर्व कहलाएगा।
संजय राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा था अविभाजित मध्यप्रदेश में
जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास नेशनल पार्क कोरिया जिले के बैकुंठपुर सोनहत मार्ग पर पांच किलोमीटर दूर स्थित है। 2001 से पहले यह संजय गांधी नेशनल पार्क सीधी(मध्यप्रदेश) का हिस्सा था। जिसका क्षेत्रफल 1440.५७ वर्ग किलोमीटर है। राष्ट्रीय उद्यान के अंदर हसदेव नदी बहती है और गोपद नदी का उद्गम है। उद्यान क्षेत्र के भीतर 35 राजस्व गांव में चेरवा, पंडो, गोंड़, खैरवार व अगरिया जनजाति निवासरत हैं। टाइगर रिजर्व में शामिल होने वाले तमोर पिंगला अभयारण्य का क्षेत्रफल 608 वर्ग किलोमीटर है। जो अंबिकापुर से 94 किलोमीटर दूर उत्तर सरगुजा वनमंडल में संचालित है।
यहां तक एरिया फैला हुआ(वर्ग किमी)
जिला कोर एरिया बफर एरिया
कोरिया ५८८.४०९ १२५.६८९
सूरजपुर ८२९.४४१ ३८३.५८३
एमसीबी ६३१.३८२ १५३.१३१
बलरामपुर .... ....
Published on:
28 Jan 2023 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
