1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीडीसी उपचुनाव में भाजपा के पूर्व मंत्री की बहू ने हासिल की जीत, गोंगपा दूसरे तो कांग्रेस रही तीसरे स्थान पर

DDC by-election: त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव 2022-23 में एकतरफा मुकाबले में भाजपा ने दर्ज की जीत, 85 मतदान केंद्र में से कांग्रेस को 2 बूथ में शून्य और 21 बूथ में दहाई अंक में नहीं पहुंच पाया वोट

2 min read
Google source verification
DDC by-election

BJP won DDC by-election

बैकुंठपुर. DDC by-election: त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद में भाजपा समर्थित पूर्व मंत्री की बहू वंदना राजवाड़े को रेकॉर्ड 16 हजार 16 वोट मिले। उन्होंने 11 हजार 930 वोट से जीत हासिल कर परचम लहराया। वहीं गोंगपा समर्थित सुखनंदन मिंज 4 हजार 546 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस समर्थित संजय टोप्पो को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य सीट जीतकर भाजपाई खुशियां मना रहे हैं। देर शाम उन्होंने घड़ी चौक पर जमकर आतिशबाजी की।


जिला पंचायत सदस्य उप-चुनाव कराने 85 मतदान केंद्र बनाए गए थे। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव चिह्न मिलने के बाद अपने समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने धुआंधार प्रचार में जुट गए थे। वहीं कांग्रेस ने दो सदस्यीय चुनाव संचालक सहित ७२ जोन-पंचायत प्रभारी की बड़ी टीम तैनात कर रखी थी।

बावजूद कांग्रेस को मतदान केंद्र क्रमांक 5 नगर व क्रमांक 18 सरडी में शून्य वोट मिले। जबकि भाजपा को उसी मतदान केंद्र में 278 व 342 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को निर्वाचन क्षेत्र के 21 मतदान केंद्रों में मिले वोट की संख्या दहाई अंक तक नहीं पहुंची।

डीडीसी उप-चुनाव में भाजपा व गोंगपा के बीच मुकाबला हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी उप चुनाव में गोंगपा प्रत्याशी को टक्कर नहीं दे पाए। और चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

यह भी पढ़ें: भाजयुमो जिलाध्यक्ष, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत इन 9 अफसर और ठेकेदार के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर


भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर की आतिशबाजी
पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े की बहू वंदना राजवाड़े को जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव में जीत हासिल होने के बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार देर शाम घड़ी चौक पहुंचे।

इस दौरान जमकर आतिशबाजी कर खुशियां बांटी और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मिठाइयां खिलाईं। डीडीसी उप-चुनाव (DDC by-election) को विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इधर भाजपा उप चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विस चुनाव में भरपूर ऊर्जा से लबरेज मैदान में उतरने को तैयार नजर आ रही है।

Story Loader