बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव से पहले ही कोरिया से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लिए बुरी खबर आ रही है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) कोर कमेटी की लगातार उपेक्षा और जिले में मनमानी पदाधिकारियों की नियुक्ति से नाराज होकर कोरिया जिलाध्यक्ष, दो जिला उपाध्यक्ष सहित करीब 500 कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है।