11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काले हीरे की नगरी के नाम से मशहुर इस City में हर दिन ऐसे होती है चोरी

एसईसीएल की कुरासिया कॉलरी स्थित बंद खदान से चोरी की कोयले से भरी एक हजार बोरियां जब्त, कोयला चोरी के लिए खदान के ब्लास्टिंग स्थल पर बनाया गया है नया मोहाना

2 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Jan 10, 2017

seized coal

seized coal

चिरिमिरी.
काले हीने की नगरी अर्थात चिरमिरी में कोयला चोरों की मौज हो गई है। हर दिन चोर ग्रामीणों के माध्यम से बोरों में कोयला निकलवाते हैं और औने-पौने दाम पर उनसे खरीदी कर या तो बाहर भेजते हैं या आस-पास के ही ईंट-भट्ठों में खपा देते हैं।


ऐसे ही मामले में पुलिस ने सोमवार को कुरासिया के बंद खदान में छापामार कार्रवाई कर चोरी की कोयले से भरी करीब 1 हजार बोरी की जब्ती बनाई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 102 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुरासिया के महीनों से बंद खदान में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को चोरी की कोयले से भरी करीब 1 हजार बोरियां मिली। जानकारी के अनुसार एसईसीएल प्रबंधन ने कुरासिया कॉलरी ओपन परियोजना को बंद कर दिया है। खदान के ब्लास्टिंग स्थल पर कोयला चोरी करने के लिए नई खदान का मोहाना बनाया गया है।


इससे प्रतिदिन क्विंटलों में चोरी का कोयला निकाला जा रहा था और रात होने के बाद कोयले को शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री की जाती थी। इसके अलावा शहर के आसपास अवैध रूप से संचालित र्इंट भ_ों पर भी खपाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 102 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


गोदरीपारा-दूबछोला बना चोरी का रास्ता

जानकारी के अनुसार हर तीन दिन में अवैध कोयला ट्रकों में भरकर गोदरीपारा-दूबछोला सड़क मार्ग से चोरी छिपे बाहर भेजा जाता है। चोरी के कोयले को पेण्ड्रा के खास स्थान पर बिक्री की जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एसईसीएल के सुरक्षा प्रहरी द्वारा गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को घरेलू कार्य करने के लिए कोयला बीनने पर खदेड़ दिया जाता है।


लेकिन चोरों से साठगांठ कर ट्रकों में चोरी के अवैध कोयला सप्लाई पर नजर नहीं पड़ती है। इससे चोर व कर्मचारियों की मिनीभगत की हो सकती है।


शुरू कर दी गई है जांच

मामले की जानकारी होने पर घटना स्थल से चोरी के कोयले को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुनील सिंह,
थाना प्रभारी चिरमिरी

ये भी पढ़ें

image