स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं को समझाइश दी कि नदी, नाले पहाड़, तालाब, बांध और झरने के पास सेल्फी नहीं लें। कलेक्टर ने जल संसाधन, लोक निर्माण और पंचायत ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि पुल-पुलिया और अन्य दुर्घटना जनित स्थानों पर सूचना पटल लगाकर सतर्क करें। इससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।