8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बछड़े को पंजे में दबोचकर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, देखने एनएच पर उमड़ी भीड़

Leopard video: नेशनल हाइवे पर कार से गुजर रहे युवकों ने तेंदुए का बनाया वीडियो, तेंदुए को देख सबके उड़ गए होश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Mar 2024, 6:11 PM IST

Leopard video

Leopard and forest team

बैकुंठपुर. Leopard video: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश अंतरराज्यीय बॉर्डर पर स्थित ग्राम खोंगापानी में एनएच-43 के पास शुक्रवार की देर शाम को तेंदुआ देखा गया। कार सवार युवकों ने उसका वीडियो बनाकर आस-पास के लोगों को सूचना दी। इस दौरान तेंदुए ने बछड़े को दबोच लिया। वह बछड़े को लेकर एक पेड़ पर चढ़ गया।

तेंदुए द्वारा बछड़े का शिकार करने की जानकारी जैसे ही वन और राजस्व अमले को मिली, वे मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एनएच से गुजरने वालों की भीड़ भी लगी रही। लोगों की भीड़ को देखते हुए तेंदुए ने बछड़े को छोड़ दिया।

जंगल की ओर भाग निकला तेंदुआ
काफी जद्दोजहद के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। वहीं देर रात तक वन अमला तेंदुए की निगरानी में लगा रहा। एनएच से गुजरने वाले लोगों को भी टीम समझाइश देती रही।