
Villagers
पटना. सूरजपुर देवनगर से मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद रविवार को एक नाबालिग कोरिया जिले के पटना में बाइक का सौदा कर रहा था। इसी बीच बाइक खरीदने वाले ने दस्तावेज मांगे तो वह भाग खड़ा हुआ।
लोगों ने जब दौड़ाया तो वह 2 किमी तक दौड़ा, जब थक गया तो वह तालाब में छलांग लगा दी। पीछे से ग्रामीण भी तालाब में कूद गए और उसे बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार देवनगर सरपंच अहिबरन सिंह की मोटरसाइकिल सीजी 16 इबी 5069 को गुरुवार की रात अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। मामले में सूरजपुर थाना में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्राम पंचायत पटना में रविवार को एक नाबालिग चोर बाइक लेकर पहुंचे और गैराज व बाइक शोरूम में बेचने सौदा कर रहा था।
इस दौरान चोरी की बाइक होने की आशंका होने व कागजात मांगने पर नाबालिग चोर भागने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने करीब दो किलोमीटर तक चोर का पीछा किया और नाबालिग थकने के बाद तालाब में कूद गया था।
कुछ ग्रामीण तालाब में घुसे और चोर को पकड़कर पटना लेकर पहुंचे। मामले में पुलिस व बाइक मालिक को सूचना दी। इस दौरान नाबालिग चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Published on:
19 May 2019 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
