9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून चढ़वाने आई पंडो महिला को स्टाफ नर्स ने मारा थप्पड़, अस्पताल से भगाया, गोद में था 4 माह का मासूम

Nurse slaps women patient: खून की कमी से जूझ रही महिला को जिला अस्पताल (District hospital) किया गया था रेफर, इलाज कराने पहुंची थी महिला, पण्डो समाज के प्रदेश अध्यक्ष (Pando society state president) ने कहा मामले में जांच और कार्यवाही नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

2 min read
Google source verification
Slaps case

Nurse slaps women patient

बैकुंठपुर. Nurse slaps women patient: विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति ने जिला अस्पताल पर एनिमिक (खून की कमी से जूझ रही) पीडि़त पण्डो महिला को थप्पड़ मारने और दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने जांच और कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीडि़ता का कहना है कि वह चप्पल पहनकर अस्पताल के कमरे में घुस गई थी, इसके बाद वहां पदस्थ नर्स ने उसे थप्पड़ मार दिया और जाति को लेकर कई टिप्पणियां की। गौरतलब है कि पंडो जनजाति (Pando society) को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र माना जाता है।


कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशगवां निवासी अति गरीब एवं विशेष पिछड़ी पण्डो जनजाति की एनीमिक पीडि़त महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया था। महिला जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन किसी स्टाफ ने थप्पड़ मार कर उसे वहां से भगा दिया।

महिला के साथ 4 माह का नवजात भी था। महिला का कहना है कि चप्पल पहन कर अस्पताल के कमरे में अंदर जाने के कारण एक स्टाफ नर्स ने गाली-गलौज कर थप्पड़ मारा। महिला सूरजपुर की घुईडीह ग्राम की निवासी है और उसका मायका सोनहत के ग्राम केशगवां में हैं। पीडि़ता निर्मला पण्डो के शरीर में खून की कमी, बुखार एवं अन्य परेशानी के कारण सोनहत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महिला के इलाज में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदद भी की, लेकिन सोनहत में खून चढ़ाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां किसी स्टाफ नर्स ने पण्डो महिला को भगा दिया। फिलहाल महिला की स्थिति ठीक नहीं है और बहुत कमजोरी है। ठीक से चल भी नहीं पा रही है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से छुड़ाकर लाए गए मजदूर भटकते रहे घंटों, भूख-प्यास से बिलखते रहे बच्चे, प्रशासन बोला- हमने पूरी मदद की


पण्डो समाज में नाराजगी, जांच व कार्रवाई करने मांग उठाई
मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पण्डो समाज के प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि पूरी घटना की जांच कराने के साथ दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। कार्यवाही नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्टाफ नर्स ने एनीमिक पीडि़त महिला के खिलाफ कई प्रकार की टिप्पणियां की कि तुम्हे खून (Blood) कौन देगा, तुम लोग आ जाते हो, सब परिवार लेकर...,। महिला ने अस्पताल से घर आकर आपबीती बताई, इसके बाद मामला सामने आया।