6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- 1 नवंबर से धान खरीदी नहीं तो करेंगे आंदोलन, इस वजह से कई भाजपाई रहे गायब

Paddy purchase: सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने की है 1 दिसंबर से धान खरीदी की घोषणा, पूर्व मंत्री द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता (Press Conference) में भाजपा मंडल अध्यक्ष को नहीं बुलाए जाने से स्थानीय नेता (Local Leaders) नाराज, इस मुद्दे पर दो गुटों में बंटी भाजपा (BJP)

2 min read
Google source verification
BJP press conference

Former Cabinet Minister PC

मनेंद्रगढ़. गुजराती भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। अन्नदाता परेशान हैं और सरकार झूठी वाहवाही लूटने में मशगूल है।

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से धान की खरीदी नहीं होने पर भाजपा आंदोलन करेगी। इधर पूर्व मंत्री के इस प्रेसवार्ता से कई भाजपा नेता गायब रहे। गौरतलब है कि सीएम ने 1 दिसंबर से धान खरीदी की घोषणा की है।


पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाड़े व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की फसल अब तैयार है, जिससे किसानों में बेचैनी है। मुख्य रूप से महामाया और सरना दो किस्म के धान की खेती होती है। महामाया 115 से 125 दिन और सरना धान 130 से 145 दिन में तैयार होता है।

धान की फसल की कटाई का काम नवंबर के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। किसानों को कटाई और मिसाई के लिए पैसे की जरूरत होती है। साथ ही दीपावली त्योहार पहले सप्ताह में होने के कारण किसानों को पैसे की सबसे अधिक आवश्यकता है।

भाजपा शासनकाल में कांग्रेस लगातार 1 नवंबर से धान की खरीदी के लिए हल्ला करती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान के रकबे को गुपचुप ढंग से कम के जाने की साजिश भी कांग्रेस सरकार रच रही है। अफसरों पर दबाव डाला जा रहा है।


अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं सीएम
पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बाहरी प्रदेशों में जा जाकर केन्द्रीय नेताओं के समक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ढाई-ढाई साल वाली कुर्सी के इनके ढकोसलों से उब चुकी है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। कांग्रेस शुरू से ही अपने घोषणा पत्र के उलट केवल 15 क्विंटल धान खरीद कर किसानों के साथ धोखा कर रही है।

चुनाव के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घोषणा की थी कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार फसलों में एमएसपी में वृद्धि करती रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। पिछले सत्र में केंद्र ने धान के समर्थन मूल्य में करीब 300 रुपए की वृद्धि की है।

इस अनुपात में किसानों को अपनी फसल के लिए न्यूनतम 28 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत देने की घोषणा करनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री जमुना पांडेय, राहुल सिंह, रामचरित द्विवेदी, जलील शाह, धर्मपाल सिंह, आदित्य अग्रवाल, आनंद ताम्रकार, आशीष मजूमदार, प्रदीप वर्मा, प्रदीप कुशवाहा, उदित नारायण सहित अन्य मौजूद थे।


भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी रहे नदारद
भाजपा की प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष सहित मंडल स्तर के पदाधिकारी नदारद रहे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता से दूरियां बना कर रखी थी। बताया जाता है कि पहले में भाजपा संगठन की कोई बैठक या प्रेसवार्ता होती है तो मंडल अध्यक्ष को स्थानीय संगठन की दृष्टि से बुलाया जाना जरूरी रहता है। लेकिन इस प्रेसवार्ता में गुटबाजी हावी रही।


मुझे नहीं जानकारी
अभी मैं उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश कार्यक्रम में हूं। प्रेसवार्ता के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। पता कर जानकारी दे पाऊंगा।
श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़।


हम नहीं हुए शामिल
बैठक के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसलिए हम लोग उक्त बैठक में शामिल नहीं हुए।
धर्मेंद्र पटवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनेंद्रगढ़

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग