
शारदीय नवरात्र: नागपुर में 58 साल से रामलीला का मंचन,शारदीय नवरात्र: नागपुर में 58 साल से रामलीला का मंचन
बरबसपुर। CG News: विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में पिछले 58 वर्षों से रामलीला का मंचन हो रहा है। शारदीय नवरात्र में हर साल रामायण मंडली के माध्यम से 10 दिन तक रामलीला का मंचन किया जाता है।
नागपुर मंडली द्वारा रामलीला का मंचन कर आसपास के 15 गांव का मनोरंजन किया जा रहा है। इस साल शारदीय नवरात्र में पहले दिन से पांचवे दिन तक रोजाना ग्रामीण पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें: CG Politics : गृहमंत्री शाह ने कहा, राज्य बना घोटालों का गढ़... CM बघेल बोले - स्टील प्लांट पर करें घोषणा
नवरात्र के पहले दिन पूजा पाठ कर प्रारंभ किया गया है। जिसका दशहरा के दिन रावण दहन के साथ समापन किया जाएगा। हालांकि कोविड काल में दो वर्ष आयोजन नहीं हुआ था। वहीं इस वर्ष चुनाव आचार संहिता लागू है। जिसकी वजह से ज्यादा भीड़ नहीं करते हैं।
Published on:
20 Oct 2023 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
