उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा दर्शन योजना, धान बोनस सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और जरूरतें बताई। मुख्यमंत्री ने मौके पर कई घोषणाएं कीं। छिंदिया में उप स्वास्थ्य केंद्र, दो सीसी सडक़, एक सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 17 में पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गई।