
कुंठपुर/बरबसपुर. Amritdhara waterfall: मनेंद्रगढ़ के अमृतधारा जलप्रपात में फिर एक हादसा हो गया। रविवार को पिकनिक मनाने आए 6 दोस्तों में एक युवक शाम को गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अंधेरा होने से पहले शव को बाहर निकाल लिया। मृतक चिरमिरी के हल्दीबाड़ी का रहने वाला था।
एमसीबी जिले के चिरमिरी से 6 युवक रविवार की दोपहर अमृतधारा जल प्रपात (Amritdhara waterfall) में दोपहर में पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान शाम करीब 4 बजे झरने के नीचे नहाते समय चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी विजय (24) अचानक गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
साथियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मामले में नागपुर पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अंधेरा होने से पहले शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम कराने मनेंद्रगढ़ भेज दिया है।
गौरतलब है कि एमसीबी जिले में नागपुर के पास ग्राम लाई से बहने वाली हसदेव नदी में अमृतधारा जलप्रपात स्थित है। यहां 90 फीट ऊंचाई से झरना गिरता है। अमृतधारा जलप्रपात (Amritdhara waterfall) में नहाने के दौरान डूबने से पूर्व में भी मौत की घटना हो चुकी है। इसके बाद भी सुरक्षा के लिहाज से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
Updated on:
9 Jun 2024, 9:42 PM IST
Published on:
9 Jun 2024, 9:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.