
Road blockade
चिरमिरी पोड़ी. Road accident: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में अपनी भाभी के घर गए एक युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। पीएम के बाद उसका शव लेकर परिजन गृहग्राम चिरमिरी पहुंचे। यहां युवक की पीठ चोट के निशान देख आक्रोशित परिजनों ने रविवार को चक्का जाम कर दोबारा पीएम कराने मांग रखी। परिजन बोले, युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, उन्होंने हत्या की आशंका जताई थी। मामले में एसडीएम के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
चिरमिरी पोड़ी वार्ड क्रमांक 2 प्रेमनगर निवासी मृतक का बड़ा भाई प्रीतम कुमार बताया कि उसका छोटा भाई विजय कुमार पिता बसंत (26) दो दिन पहले ग्राम गौरा प्रतापपुर अपनी भाभी के घर गया था। वहां से सूचना मिली कि उसके भाई का एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई।
बड़े भाई का आरोप है कि प्रतापपुर पुलिस ने शव को नहीं एवं पॉलिथीन में पैक कर शाम के वक्त पीएम करा सौंप दिया। जिसके बाद परिवार के लोग चिरमिरी प्रेमनगर शव को लेकर आए। जहां कपड़ा निकालने के दौरान पीठ पर चोट के निशान पाया गया। हत्या की आशंका जता लोगों ने पोड़ी चौक पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया।
एसडीएम व पुलिस की समझाइश के बाद माने लोग
चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी पोड़ी चौक पर पहुंचे। ऐसे में चौक के दोनों तरफ काफी भीड़ लग गई। वार्ड की महिलाए एकत्रित हो गई। करीब आधे घंटे तक शव रख विरोध प्रदर्शन करते रहे।
मामले में एसडीएम यादवेंद्र कुमार कैवर्त, थाना पोड़ी प्रभारी अमर जायसवाल, चिरमिरी प्रभारी कमलकांत शुक्ला, नागपुर हाइवे चौकी प्रभारी राकेश शर्मा दलबल के साथ पोड़ी चौक पहुंचे। इस दौरान मृतक के परिजनों एवं वार्ड वासियों को समझाइश देने के बाद चक्काजाम हटाया गया।
पीएम के दौरान थे परिजन
यहां पर परिजन भी थे। चोट के निशान नहीं थे। डॉक्टर ने भी पीएम के दौरान सिर पर चोट के निशान एवं लगना बताया है।
महेंद्र पटेल, थाना प्रभारी प्रतापपुर-सूरजपुर
दोबारा पीएम की कर रहे थे मांग
सूचना मिली कि पोड़ी चौक पर कुछ लोग युवक का शव लेकर चक्का जाम कर रहे हैं। यहां आने पर पता चला कि जो प्रतापपुर में दुर्घटना के बाद मौत पर दोबारा पीएम की मांग कर रहे हैं। समझाइश देकर उन्हें आवेदन देने कहा गया है। उच्च अधिकारियों को इनके आवेदन भेजा जाएगा। और प्रशासनिक तौर पर जो कार्रवाई होगी, की जाएगी।
यादवेन्द्र कुमार कैवर्त, एसडीएम चिरमिरी
Published on:
05 Feb 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
