7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: ‘आधी रात को मुक्तिधाम में जाजम बिछाकर 2 युवक कर रहे थे तांत्रिक क्रिया…’, ग्रामीण बोले अस्थियां भी हो जाती है चोरी

Kota News: ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में जाजम बिछाकर किए जा रहे इस अनुष्ठान को तांत्रिक क्रिया बताते हुए आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 07, 2026

Tantrik Ritual

मुक्तिधाम में बैठे युवक और मिली शराब की बोतले (फोटो: पत्रिका)

Midnight Tantric Ritual At Kota Muktidham: कोटा उद्योग नगर थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव के मुक्तिधाम में रविवार देर रात कथित तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने देर रात मुक्तिधाम में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी। इस पर सीआइ जितेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। वहां दो युवक जाजम बिछाकर कुछ अनुष्ठान करते मिले। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल भी बरामद की, जिससे संदेह और गहरा गया। दोनों युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां बाद में शांतिभंग में गिरफ्तारी कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धाकड़खेड़ी निवासी निशांत प्रजापति और जीतू सुमन के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

सीआइ ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि मुक्तिधाम के पास भैरूजी का स्थान है, जहां वे पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि उनका परिवार लंबे समय से इस स्थान पर पूजा करता रहा है और इसी कारण वे देर रात वहां पहुंचे थे। हालांकि ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में जाजम बिछाकर किए जा रहे इस अनुष्ठान को तांत्रिक क्रिया बताते हुए आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी । पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि मौके पर वास्तव में किस प्रकार की गतिविधि चल रही थी ।

अस्थियां चोरी होने का मामला भी आया सामने

इधर मुक्तिधामों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने भी इस मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है । शहर के छावनी, नयापुरा और सुभाष नगर सहित कई मुक्तिधामों में लंबे समय से अस्थि चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जब मृतक के परिजन फूल चुनने की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचते हैं, तो कई बार उन्हें वहां अस्थियां नहीं मिलतीं और इसको लेकर परिजनों में नाराजगी भी सामने आती है । इन घटनाओं के पीछे तांत्रिक क्रियाओं में अस्थियों के उपयोग की आशंका जताई जा रही है ।