4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाली को लेकर पौध तैयार

वन विभाग की ओर से क्षेत्र की पौधशालाओं में इन दिनों करीब 20 हजार पौधे वितरण के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इन पौधों का वितरण ग्रामीणों को निर्धारित दर पर जुलाई माह में किया जाएगा। यहां नर्सरी में फल, फूल एवं छायादार पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Krishan Kumar Tholmbia

•

Updated: 24 May 2022, 1:02 AM IST

हरियाली को लेकर पौध तैयार

हरियाली को लेकर पौध तैयार

सुल्तानपुर (कोटा). वन विभाग की ओर से क्षेत्र की पौधशालाओं में इन दिनों करीब 20 हजार पौधे वितरण के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इन पौधों का वितरण ग्रामीणों को निर्धारित दर पर जुलाई माह में किया जाएगा। यहां नर्सरी में फल, फूल एवं छायादार पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं। आगामी बारिश मौसम में पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरा भरा करने को लेकर वन विभाग में यह पौधे तैयार हो गए है। जानकारी मुताबिक वर्ष 2022-23 में नाबार्ड एवं फार्म विद्या योजनान्तर्गत करीब 20 हजार पौधे वितरण के लिए तैयार किए गए हैं। नगर में झोटोली रोड व सीएचसी के पास नर्सरी स्थापित होने से पेड़ लगाने के इच्छुक लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।जहां लोगों की मांग के अनुसार फल, फूल व छायादार पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें वन विभाग के अनुसार नर्सरी में फार्म वन विधा योजनांतर्गत , शीशम, बरगद, नीम,पीपल, गुलाब आदि के करीब 10 हजार व फलदार पौधे अमरूद, जामुन, अनार, बिलपत्र और पपीता के 10 हजार पौधे तैयार किए गए हैं।
भीषण गर्मी में संभाल करना मुश्किल : गौरतलब है कि इन दिनों तेज गर्मी के बीच पौधे तैयार करना और उसकी संभाल कर पाना मुश्किल भरा काम है। समय-समय पर खाद व पानी देकर उनको न केवल ङ्क्षजदा रखते है, बल्कि उनको विकसित करने का वातावरण बनाते है। वन विभाग की ओर वितरण के लिए तैयार किए गए पौधे सरकारी विभाग, सार्वजनिक स्थान, संस्थाओं में पौध वितरित किए जाएंगे। वहीं आम लोगों को भी विभिन्न किस्मों के पौधे निर्धारित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। नर्सरी प्रभारी शकुंतला मीणा वनरक्षक ने बताया कि वन विभाग की ओर से पौधशालाओं में विभिन्न योजनाओं के तहत फल, फूल व छायादार पौधे तैयार किए गए है। जहां पहली बारिश पड़ते ही पोधो का वितरण किया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आमजन अधिक से अधिक पौधरोपण करें।
इस दर से मिलेंगे पौधे : इनमें कांटेदार प्रजाति के पौधों की दर 4 रुपए, दो फीट की ऊंचाई तक के पौधे 5 रुपए, दो से तीन फीट तक की ऊंचाई तक के पौधे 8 रुपए, तीन से पांच फीट तक की ऊंचाई 15 रुपए, 5 से 8 फीट तक की ऊंचाई तक के पौधे 40 रुपए, 8 से 10 फिट तक की ऊंचाई तक के पौधे 55 रुपए, दस फीट से ऊपर ऊंचाई तक के बड़े पौधों की दर 70 रुपए प्रति पौधा दर निर्धारित है।